ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मधुबनी कोर्ट का फैसला, आरोपित को उम्र कैद की सजा

MADHUBANI: मधुबनी पोस्को कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एडीजे 6 गौरव आनंद ने नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले के आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई साथ ही 40 हजार रूपया जुर्माना भ

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मधुबनी कोर्ट का फैसला, आरोपित को उम्र कैद की सजा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी पोस्को कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एडीजे 6 गौरव आनंद ने नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले के आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई साथ ही 40 हजार रूपया जुर्माना भी लगाया। घटना मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र का है। 


बाबूबरही थाना क्षेत्र के बिक्रम शेर निवासी आरोपी जितेंद्र कुमार यादव पर नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का बाद हत्या का आरोप था। राजनगर थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को 6 मई 2015 को फोन करके उसने घर से बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी। 


हत्या के बाद शव को ठिकाना लगाने के लिए ईंख के खेत में फेंक दिया था। 7 मई 2015 की सुबह गन्ने के खेत से नाबालिग बच्ची की लाश मिली। पुलिस ने जितेंद्र कुमार यादव को इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोर्ट में दोष सिद्ध होने पर न्यायाधीश गौरव आनंद ने   346 D और 302 में उम्र कैद की सजा सुनाई। मामले को लेकर सरकार की ओर से पोक्सो कोर्ट के स्पेशल लोक अभियोजक एमडी खुर्शीद आलम ने पक्ष रखा।