ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने का मामला, मदरसा के सहयोगी के साथ मौलवी गिरफ्तार

MADHUBANI: मधुबनी में बहुचर्चित मदरसा कांड के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। नाबालिग से दुष्कर्म करने और गर्भवती

नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने का मामला, मदरसा के सहयोगी के साथ मौलवी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में बहुचर्चित मदरसा कांड के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। नाबालिग से दुष्कर्म करने और गर्भवती बनाने के आरोपी मौलवी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। खुटौना थाना क्षेत्र में यह घटना हुई थी।


बता दें कि खुटौना के मदरसा में पढ़ रही एक नाबालिग छात्रा को वहां के हेड मौलवी और उनके सहयोगी ने डरा-धमकाकर सालभर यौन शोषण किया। जब छात्रा गर्भवती हो गई तो उसे उच्च शिक्षा का हवाला देकर दूसरे मदरसा में जाने को कहा गया। दूसरे मदरसा में वह जाकर बीमार हो गई तब वहां के मौलवियों को उस पर शक हुआ तो परिजनों को बुलाया जिसके बाद परिजनों ने जब छात्रा से पूछताछ की तब उसने सारी बात बताई।


पीड़िता के परिजनों ने जब मेडिकल जांच कराया तो  छात्रा सात माह की गर्भवती निकली। जिसके बाद पीड़िता का मेडिकल जांच और कोर्ट के समक्ष 164 का बयान भी दर्ज हो चुका है। पुलिस को इस मामले की आरंभिक जांच में तीन दिन का समय लगा था और तब जाकर नाबालिग पीड़िता के बयान के आधार पर कांड सं.76/24, 30 मई को खुटौना थाने में दर्ज किया गया था। 


दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले लौकही थाना क्षेत्र के सनपतहा के मौलवी कारी शहनवाज और उसके सहयोगी हाफिज करीमुल्लाह को नामजद आरोपित बनाया गया था। दोनों फरार आरोपित पिछले एक महिने से ठिकाना बदल-बदल कर पुलिस से बच रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट