ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

मौसेरे भाई के प्यार में पागल प्रेमिका ने करवायी पति की हत्या, मां और प्रेमी ने दिया महिला का साथ

MADHUBANI: झंझारपुर में सड़क किनारे झाड़ियों से मिले एक शख्स की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक के पत्नी और सास ने उसकी हत्या का षडयंत्र रचा था। हत्या के इस मामले का

मौसेरे भाई के प्यार में पागल प्रेमिका ने करवायी पति की हत्या, मां और प्रेमी ने दिया महिला का साथ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: झंझारपुर में सड़क किनारे झाड़ियों से मिले एक शख्स की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक के पत्नी और सास ने उसकी हत्या का षडयंत्र रचा था। हत्या के इस मामले का खुलासा झंझारपुर एसडीपीओ आशीष आनंद ने किया है। 


झंझारपुर एसडीपीओ आशीष आनंद ने मामले का उद्भेदन करते हुए यह जानकारी दी है कि मृतक की पत्नी ने अपनी मां के साथ मिलकर  इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।


मृतक की पहचान पंडौल थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव निवासी मो. माशूक के रूप में हुई है। वह तीन बच्चों का पिता था। उसकी हत्या का षडयंत्र पत्नी और सास ने मिलकर रची थी।  पुलिसिया जांच में यह पता चला कि मो. माशूक की पत्नी नसीमा खातून का अपने ही मौसेरे भाई मो. सोनू के साथ कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।


इसी कारण से पत्नी ने प्रेमी और उसके तीन साथियों के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटा दिया। इस साजिश में मृतक की सास भी शामिल थी। नसीमा के कहने पर प्रेमी सोनू ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर मो. माशूक को पहले शराब पिलायी फिर बाइक से उसे मेंहथ पुल के पास ले गये जहां धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गयी।


नशे की हालत में मो. माशूक की हत्या कर शव को सड़क किनारे झाड़ी में फेंक दिया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया और मृतक की पत्नी, सास सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल सभी को जेल भेजा गया है। इस मामले का खुलासा होने के बाद मृतक के परिजनों के साथ-साथ इलाके के लोग भी  हैरान हैं। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है।