ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलब

मनोज झा के घर पर सीबीआई की रेड, कई जरूरी पेपर और सामान बरामद

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी जिले में सीबीआई की टीम ने कई मामलों में फरार चल रहे आरोपित मनोज झा के घर पर छापा मारा है. हालांकि सीबीआई के ऑफिसर इसपर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं लेकिन

मनोज झा के घर पर सीबीआई की रेड, कई जरूरी पेपर और सामान बरामद
First Bihar
3 मिनट

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी जिले में सीबीआई की टीम ने कई मामलों में फरार चल रहे आरोपित मनोज झा के घर पर छापा मारा है. हालांकि सीबीआई के ऑफिसर इसपर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं लेकिन गांव के लोगों की मानें तो कई जरूरी कागजात और सामान घर से बरामद किये गए हैं. 


आपको बता दें देश के विभिन्न थानों में दर्ज नौ लंबित मामलों के आरोपित और बाबूबरही थाना क्षेत्र के सर्रा गांव में मनोज झा के घर पर सीबीआई की रेड पड़ी है. मनोज झा के घर पर सीबीआई की टीम शुक्रवार की देर शाम पहुंची थी. उस समय मनोज झा घर पर नहीं था. दिल्ली से आई सीबीआई इंस्पेक्टर ज्योति प्रभाकर के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने विशेषाधिकार का प्रयोग कर घर का ताला तोड़ा और विभिन्न स्तरों पर जांच की. 


मनोज झा के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो कांड संख्या जीएआइ डी 2021 ए 00 2019 दर्ज है. इसमें दिल्ली की एक कंपनी आम्रपाली बायोटेक ने पीएनबी से बक्सर जिले के नाथनगर और नालंदा के राजगीर में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के नाम पर 47 करोड़ 97 लाख रुपए का लोन लिया. इसके बाद ना तो प्रोसेसिंग यूनिट लगी और ना ही बैंक का लोन वापस किया और पैसों को पर्सनल काम में इस्तेमाल कर लिया.


शुरू के दिनों में बैंक का सूद अदा किया जाता रहा. जांच में बैंक को आम्रपाली बायोटेक कंपनी के फ्रॉड होने का पुख्ता सबूत मिला. इस मामले में मनोज झा समेत पांच लोगों को अभियुक्त बनाया गया. उनके गांव सर्रा में घर और अधराठाढ़ी प्रखंड के मदना गांव में देवलाल यादव के घर छापेमारी की गई. लेकिन देव लाल यादव के घर कुछ नहीं मिला. 


देवलाल ने सीबीआई को बताया कि वह मनोज झा को पहचानते तक नहीं है. मनोज झा पर चल रहे लंबित आपराधिक मामलों में बाबूबरही, चंडीगढ़, समराला लुधियाना, अंबाला, गुड़गांव, शिवाजीनगर, लहरियासराय में दो मामले और दरभंगा नगर में एक मामला दर्ज है. एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने उन्हें इस मामले की किसी प्रकार की जानकारी नहीं है. 

टैग्स