ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

मंदिर में घुसकर महंत की गोली मारकर हत्या, मठ की जमीन पर दबंगों की थी नजर, इसका विरोध करना कपिलदास को पड़ा भारी

MADHUBANI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की घटना को अंजाम दे रहे हैं। बेखौफ अपराधियों ने मधुबनी में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहा

मंदिर में घुसकर महंत की गोली मारकर हत्या, मठ की जमीन पर दबंगों की थी नजर, इसका विरोध करना कपिलदास को पड़ा भारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की घटना को अंजाम दे रहे हैं। बेखौफ अपराधियों ने मधुबनी में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां राम जानकी मंदिर के महंत 50 वर्षीय कपिल दास की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना मधुबनी के फुलपरास स्थित नवटोल धनौजा गांव की है। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


बताया जाता है कि अज्ञात अपराधियों ने हत्या की घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब महंत मंदिर परिसर में आराम कर रहे थे। बताया यह भी जा रहा है कि मठ का जमीन कई बिगहा में फैला हुआ है। मंदिर की जमीन को हथियाने का प्रयास कुछ दबंग कर रहे थे। जिसका विरोध करना महंत को भारी पड़ गया। मंदिर में परिसर में घुसकर हथियारबंद अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर महंत की हत्या कर दी।


हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। हालांकि एक अपराधी को चिन्हिंत कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना से गुस्साएं लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। इनका कहना है कि अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं इस बार तो बदमाशों ने मंदिर में घुसकर महंत की हत्या कर दी।