ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

30 साल की महिला के साथ 5 मनचलों ने किया गंदा काम : वीडियो भी किया वायरल

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी जिले में पांच मनचलों ने शादीशुदा 30 साल की महिला के साथ गैंगरेप किया और मोबाइल से इसका वीडियो भी बनाया। पीड़िता को यह धमकी दी गयी कि यदि उसने मुंह

30 साल की महिला के साथ 5 मनचलों ने किया गंदा काम : वीडियो भी किया वायरल
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी जिले में पांच मनचलों ने शादीशुदा 30 साल की महिला के साथ गैंगरेप किया और मोबाइल से इसका वीडियो भी बनाया। पीड़िता को यह धमकी दी गयी कि यदि उसने मुंह खोला तो इस वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा। लोकलाज के डर से पीड़िता चुप रही। लेकिन मनचलों ने उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के बारे में जब पीड़िता को पता चला तो वह सदमें में आ गयी। उसे समझ में नहीं आ रहा था कि अब वह क्या करे? फिर पीड़िता सीधे थाने पहुंच गयी और पुलिस कर्मियों से न्याय की गुहार लगाने लगी। 


घटना मधुबनी के झंझारपुर की है। जहां 30 साल की शादीशुदा महिला के साथ पांच लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं, मनचलों ने मोबाइल से दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी मनचले युवक मौके से फरार हो गये। वही वीडियो सामने आने के बाद पीड़िता थाने पहुंच गयी और पुलिस से न्याय की गुहार लगाने लगी। पीड़िता की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है। वही फरार अन्य 4 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


सभी आरोपी झंझारपुर के ही रहने वाले हैं। घटना विगत 21 मई की रात की है। पीड़िता ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद 27 मई को इसकी शिकायत उसने पुलिस से की। आरोपियों ने उसे धमकी दे रखी थी कि यदि किसी को यह बात बतायी तो वीडियो वायरल कर देंगे। आरोपियों की धमकी से वह काफी डरी हुई थी। उसे समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करे? पुलिस के पास गई तो वीडियो वायरल कर देगा, इसलिए वह चुप रही। लेकिन गैंगरेप का वीडियो मनचलों ने वायरल कर दिया। तब वह न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंच गयी और घटना की जानकारी पुलिस को दी। 


पीड़िता ने बताया कि वह रेस्ट हाउस में खाना बनाती है और पति ठेले पर सत्तू बेचने का काम करता है। विगत 21 मई को रेस्ट हाउस में खाना बनाने के बाद वह घर लौट रही थी, तभी लंगड़ा चौक के पास बाइक सवार दो युवकों ने रूमाल से उसका मुंह बंद कर जबरन बाइक पर बैठा लिया और सुनसान जगह पर ले गये। जहां अन्य तीन युवक खड़े थे। जिसके बाद पांचों लड़कों ने महिला के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। महिला चीखती-चिल्लाती रही लेकिन युवकों के कान पर जू नहीं रेंगा। उनमें से एक युवक मोबाइल से गैंगरेप का वीडियो बनाने लगा। साथ ही उसे धमकी देने लगा कि यदि किसी को बताया तो इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। 


इसी डर से पीड़िता छह दिनों तक चुप रही। लेकिन जब उसने देखा कि वह वीडियो वायरल कर दिया गया है, तब वह थाने पहुंच गयी और अपनी आपबीती पुलिस को बतायी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस का पहले मेडिकल जांच कराया गया। फिर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। वही 4 अन्य फरार युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस घटना से पीड़िता काफी सदमें में है और पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है।