ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

मधुबनी में सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हालत में मिले 5 लड़के और 3 लड़कियां, रामा रेस्ट हाउस सील मालिक गिरफ्तार

MADHUBANI: बैंक लूटकांड के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा था। जिसने पूछताछ के दौरान बताया कि वो बेनीपट्टी थाना क्षेत्र स्थित रामा रेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था। आरोपी ने इस दौरान कई अन्

मधुबनी में सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हालत में मिले 5 लड़के और 3 लड़कियां, रामा रेस्ट हाउस सील मालिक गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: बैंक लूटकांड के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा था। जिसने पूछताछ के दौरान बताया कि वो बेनीपट्टी थाना क्षेत्र स्थित रामा रेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था। आरोपी ने इस दौरान कई अन्य जानकारियां पुलिस को दी। जिसके बाद सदर डीएसपी राजीव कुमार और बेनीपट्टी डीएसपी नेहा कुमारी ने उक्त होटल में संयुक्त छापेमारी कर दी। इस दौरान रामा रेस्ट हाउस के कमरे से 3 लड़कियों को 5 लड़कों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। 


रामा रेस्ट हाउस को सील कर दिया गया वही मालिक समेत कुल 8 लोगों को हिरासत में लिया गया। रामा रेस्ट हाउस में पुलिस की रेड से अफरा-तफरी मच गयी। हिरासत में लिये गये सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि मधुबनी के बेनीपट्टी स्थित रामा रेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का धंधा चलने की सूचना पर सदर और बेनीपट्टी डीएसपी ने छापेमारी की और मौके से 3 लड़कियों को 5 लड़कों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा वही होटल के मालिक लालू यादव को भी हिरासत में लिया। 


पुलिस ने अभी तक कुल 8 लोगों को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की इस छापेमारी से इलाके के होटल व्यवसायियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। बेनीपट्टी की डीएसपी नेहा ने बताया कि बैंक लूट कांड के आरोपी को पकड़ा गया था जिसने पूछताछ के क्रम में बताया था कि वो इसी रेस्ट हाउस में रुका था। इस दौरान उसने कई अन्य जानकारियां दी थी जिसकी सूचना के आधार पर सदर डीएसपी के साथ मिलकर उन्होंने संयुक्त छापेमारी की। जहां कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। 


संबंधित खबरें