ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

निगरानी की टीम ने घूसखोर इंजीनियर को किया गिरफ्तार, नोटों की गड्डी के साथ रंगेहाथ दबोचा

MADHUBANI : निगरानी की टीम ने घूसखोर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है. मधुबनी जिले में 55 हजार रुपये घूस लेते हुए इस रिश्वतखोर इंजीनियर को रंगेहाथ दबोचा गया है. मुखिया की शिकायत प

निगरानी की टीम ने घूसखोर इंजीनियर को किया गिरफ्तार, नोटों की गड्डी के साथ रंगेहाथ दबोचा
First Bihar
2 मिनट

MADHUBANI : निगरानी की टीम ने घूसखोर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है. मधुबनी जिले में 55 हजार रुपये घूस लेते हुए इस रिश्वतखोर इंजीनियर को रंगेहाथ दबोचा गया है. मुखिया की शिकायत पर इस घूसखोर इंजीनियर की गिरफ़्तारी हुई है. निगरानी की टीम आरोपी इंजीनियर को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है.


मामला मधुबनी जिले के पंडौल प्रखंड का है, जहां सरिसबपाही पश्चिमी में तैनात मनरेगा जूनियर इंजीनियर को निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ  दबोचा है. बताया जा रहा है कि इंजीनियर 55 हजार रुपये घूस ले रहा था. इस दौरान निगरानी की टीम ने धावा बोलकर उसे अरेस्ट कर लिया. जेई की गिरफ्तारी मधुबनी शहर के कोतवाली चौक स्थित आवास से हुई.


गिरफ्तार जेई दरभंगा जिले के केवटी के रहने वाले हैं. वे पिछले करीब 2 साल से मधुबनी जिले के पंडौल में पोस्टेड था. गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें पूछताछ के लिए पटना स्थित निगरानी थाना लेकर आई है. जानकारी मिली है कि सरिसबपाही पश्चिमी मुखिया रामबहादुर चौधरी ने निगरानी विभाग में आरोपी इंजीनियर के खिलाफ शकायत की थी. जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है. 

टैग्स