ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar Crime: मधुबनी में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, भांजी की शादी की तैयारी के लिए बहन के घर गया हुआ था मृतक

MADHUBANI: मधुबनी के सीमावर्ती क्षेत्र जयनगर में दो दिन पूर्व पिता-पुत्र की बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था और रूपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गये थे। पुलिस ने इस मामल

Bihar Crime: मधुबनी में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, भांजी की शादी की तैयारी के लिए बहन के घर गया हुआ था मृतक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी के सीमावर्ती क्षेत्र जयनगर में दो दिन पूर्व पिता-पुत्र की बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था और रूपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गये थे। पुलिस ने इस मामले का उद्भेदन किया ही था कि अपराधियों ने फिर आज थाना क्षेत्र के गोबराही नहर के पास  सरेआम एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। 


गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। मृतक अपनी बहन के यहां भांजी के शादी की तैयारी में गया हुआ था। जहां गोली मारकर हत्या कर दी गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।


 मृतक की पहचान गांव लश्करिया निवासी नागे यादव उम्र (45) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक घटना जयनगर गोबराही नहर मोड़ के पास की है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। मामले की सूचना जयनगर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर पोस्टमार्टम भेजा। जयनगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या करने वाले की पहचान हो गयी है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने दावा किया है कि अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा। 

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट..