ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मधुबनी के गड्ढों वाली सड़क मामले में 2 इंजीनियर निलंबित, मुख्य अभियंता को देना होगा जवाब

MADHUBANI: पिछले दिनों मधुबनी से गुजरने वाली नेशनल हाईवे 227 में गड्ढे की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुई थी, जिसके बाद पथ निर्माण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। नितिन नवीन क

मधुबनी के गड्ढों वाली सड़क मामले में 2 इंजीनियर निलंबित, मुख्य अभियंता को देना होगा जवाब
First Bihar
2 मिनट

MADHUBANI: पिछले दिनों मधुबनी से गुजरने वाली नेशनल हाईवे 227 में गड्ढे की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुई थी, जिसके बाद पथ निर्माण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। नितिन नवीन के निर्देश पर 2 इंजीनियर के ऊपर गाज गिरी है। विभाग के इंजीनियर लोकेश नाथ मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है, जबकि संविदा पर काम कर रहे सहायक इंजीनियर और कनीय इंजीनियर को सेवा मुक्त कर दिया गया है। साथ ही मुख्य अभियंता अमरनाथ पाठक और दरभंगा के अधीक्षण अभियंता ईश्वरी प्रसाद सिंह को जवाब देने को कहा गया है। अगर उनसे स्पष्टीकरण नहीं मिली तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। वहीं दूसरी ओर नितिन नवीन ने जानकारी दी है कि सड़क निर्माण पर भी जल्द ही ध्यान दिया जाएगा। 



आपको बता दें, वायरल हुई सड़क में सबसे बड़ा गड्ढा 100 फीट तक का है और ये सड़क ऐसी है, जहां से हर रोज़ बड़ी संख्या में छोटी और बड़ी गाड़ियां गुजरती है। लेकिन, सड़क के बीच ऐसे गड्ढे हो गए थे, जहां से गुजरने में पैदल यात्रियों को भी परेशानी होती थी। ये गड्ढे आज से नहीं बल्कि 7-8 साल से ऐसे ही हैं। इसके बावजूद विभागीय इंजीनियर ने इस सड़क का निर्माण अब तक नहीं कराया। जानकारी के मुताबिक़ सड़क बनाने के लिए अब तक 3 बार टेंडर भी जारी किया जा चुका है, लेकिन ठेकेदारों ने कुछ दूर सड़क का मरम्मत किया और फिर वहां से चलते बने। 



बताया गया कि "मधुबनी सड़क का चौड़ीकरण एनएचएआई को करना था, लेकिन फिलहाल एनएच डिविजन इस सड़क को चलने लायक बनाएगी।  कार्यपालक अभियंता लोकेश नाथ मिश्रा की लापरवाही को देखते हुए निलंबित किया गया है। कनीय अभियंता को भी निलंबित किया गया है. पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अमरनाथ पाठक से फिलहाल जवाब मांगा गया है। 


टैग्स