ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Madhubani Crime News: इंडो-नेपाल बॉर्डर में SSB की कार्रवाई, लहसुन और ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

MADHUBANI: मधुबनी में सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में तस्करों को पकड़ा है। पहली कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा चौकी डिगयाटोल के क्षेत्र में की गयी है। जहां SSB के जवा

Madhubani Crime News: इंडो-नेपाल बॉर्डर में SSB की कार्रवाई, लहसुन और ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में तस्करों को पकड़ा है। पहली कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा चौकी डिगयाटोल के क्षेत्र में की गयी है। जहां SSB के जवानों ने विशेष गश्ती के दौरान दो मोटरसाइकिल पर लहसुन लेकर आ रहे तस्करों को देखा। तस्करों ने लहसुन गिराकर नेपाल की ओर भाग गए। जब्त किए गए लहसुन को कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है। लहसुन का आयात भारत में प्रतिबंधित है। बिहार में लहसुन का दाम 400 से 500 रुपये किलो है। लहसुन की बढ़ी कीमतों को देखते हुए तस्कर नेपाल से लहसुन भारत में ला रहे हैं। 


जबकि दूसरी कार्रवाई सीमा चौकी कमला के जवानों ने एक मोटरसाइकिल पर सवार रवि रंजन यादव को 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। रवि रंजन यादव मधुबनी जिले का रहने वाला है। उसे पुलिस थाना जयनगर के सुपुर्द कर दिया गया है। यह कार्रवाई 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, SSB जयनगर के जवानों द्वारा की गई है। इन कार्रवाइयों से सीमा पर तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम को मजबूती मिली है।