ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

डबल इंजन की सरकार में अपराधी बेलगाम: कपड़ा व्यवसायी के घर में भीषण डकैती, परिजनों को बंधक बनाकर लूट लिया 25 लाख की संपत्ति

MADHUBANI: बिहार में एनडीए की सरकार है। डबल इंजन की इस सरकार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है शायद

डबल इंजन की सरकार में अपराधी बेलगाम: कपड़ा व्यवसायी के घर में भीषण डकैती, परिजनों को बंधक बनाकर लूट लिया 25 लाख की संपत्ति
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार में एनडीए की सरकार है। डबल इंजन की इस सरकार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मुकदर्शक बनी हुई है। अपराधी आए दिन पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मधुबनी जिले का है जहां भीषण डकैती की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। डकैतों ने घर के सदस्यों को बंधक बनाकर 25 लाख की संपत्ति लूट लिया और मौके से फरार हो गये।


घटना भैरवस्थान थाना क्षेत्र के खैरा तिलई गांव की है जहां रात के 12 से 1 बजे के बीच एक दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी के घर पर धावा बोला। घर के सदस्यों को बंधक बनाकर 12 लाख कैश और कीमती गहनों को लूट लिया। डकैतो ने 25 लाख की संपत्ति लूट ली और हथियार लहराते मौके से नौ दो ग्यारह हो गये। पीड़ित परिवार ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। 


सूचना मिलते ही झंझारपुर एसडीपीओ पवन कुमार, पुलिस निरीक्षक बीके ब्रजेश, एसएचओ सुनील कुमार झा सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गयी। हालांकि एक भी अपराधियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। पीड़ित व्यवसायी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि नीतीश की पुलिस कब तक डकैतो को गिरफ्तार कर पाती है कब तक इस मामले का उद्भेदन हो पाता है।  

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट

डबल इंजन की सरकार में अपराधी बेलगाम: कपड़ा व्यवसायी के घर में भीषण डकैती, परिजनों को बंधक बनाकर लूट लिया 25 लाख की संपत्ति


डबल इंजन की सरकार में अपराधी बेलगाम: कपड़ा व्यवसायी के घर में भीषण डकैती, परिजनों को बंधक बनाकर लूट लिया 25 लाख की संपत्ति