ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार : दबंग बहु ने ससुर का मुंह फोड़ा, धमकाकर बोली.. इतनी गोली मरवाएंगे कि दाह संस्कार के लिए लाश भी नहीं मिलेगी

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक बहु अपने ससुर को जान से मरवा देने की धमकी देती है. बहु अक्सर अपने ससुर को धमकाकर कहती है कि इतनी गोली मर

बिहार : दबंग बहु ने ससुर का मुंह फोड़ा, धमकाकर बोली.. इतनी गोली मरवाएंगे कि दाह संस्कार के लिए लाश भी नहीं मिलेगी
First Bihar
3 मिनट

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक बहु अपने ससुर को जान से मरवा देने की धमकी देती है. बहु अक्सर अपने ससुर को धमकाकर कहती है कि इतनी गोली मरवाएंगे कि दाह संस्कार के लिए लाश भी नहीं मिलेगी. इस सब से परेशान होकर ससुर ने थाने में आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. मामले की जांच की जा रही है. 


दरअसल, मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना के बगौल गांव के रहने वाले शिवेश्वर प्रसाद सिंह की दबंग बहु उन्हें हमेशा धमकाती रहती है. धमकाने की वजह सास-ससुर द्वारा घर के काम करने के लिए कहना है. पीड़ित ससुर का कहना है कि उनकी बहु घर के काम करने के लिए कहने पर उनके साथ मारपीट करती है. अपनी सास के साथ ही उनका व्यवहार बहुत बुरा रहता है. 


पुलिस को दिए आवेदन में शिवेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि उन्होंने बड़े शौक से अपने बेटे की शादी की थी. शुरू में सबकुछ सही रहा.  इस बीच गांव में रोजगार की कमी के कारण बेटा काम के सिलसिले में बाहर चला गया. इसके बाद तो जैसे बहू को छूट ही मिल गई. धीरे-धीरे उसका असली चेहरा सामने आने लगा. शुरू में घर कि इज्जत का सोचकर उन्होंने काफी कुछ सहन किया लेकिन बात जब बिगड़ने लगी तो उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. 


शिवेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि उनकी बहु बात-बात में कहती हैं कि दुराचार का आरोप लगाकर जेल में डलवा देंगे. गुंडा से मरवाकर लाश को गायब करवा देंगे. कुछ दिनों पहले जब वे अपने खेत में भेड़ बांध रहे थे तब वह वहां भी आ धमकी. इस बार उसने न केवल गाली-गलौज की बल्कि उनके साथ मारपीट भी की और उनका मुंह फोड़ दिया. इतना ही नहीं, वहां से घर आने के बाद उसने अपनी सास के साथ भी गलत व्यवहार किया. उसके साथ भी मारपीट की. इसलिए अब मजबूर होकर पुलिस के पास आना पड़ा है. 

टैग्स