ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

कोविड डेथ सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का हुआ खुलासा, पुलिस ने दो को दबोचा

MADHUBANI: मधुबनी में कोविड डेथ सर्टिफिकेट समेत कई प्रकार के फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह का खुलासा पुलिस ने किया है। इस मामले के दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कोविड डेथ सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का हुआ खुलासा, पुलिस ने दो को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI:  मधुबनी में कोविड डेथ सर्टिफिकेट समेत कई प्रकार के फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह का खुलासा पुलिस ने किया है। इस मामले के दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के बाटा चौक पर छापेमारी की जहां से फर्जी कोविड डेथ सर्टिफिकेट,आधार कार्ड, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के कई फर्जी प्रमाणपत्र बरामद किया हैं। 


बताया जाता है कि इस बात की सूचना मिली थी कि फलक मोबाइल शॉप में फर्जी सर्टिफिकेट बनाए जाते हैं। यहां तक की कोरोना से मौत होने का डेथ सर्टिफिकेट भी यहां बनता है। सूचना मिलते ही सदर एसडीओ अश्विनी कुमार, नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक अमित कुमार मौके पर पहुंचे और छापेमारी की।


मोबाइल शॉप से कई फर्जी प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आइडी सहित अन्य फर्जी प्रमाणपत्र बरामद किया गया। वही मोबाइल शॉप से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। 24 वर्षीय अजहर हुसैन और 22 वर्षीय असगर अली से फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी है। फिलहाल दुकान को सील कर दिया गया है।