ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : वेतन नहीं मिलने से परेशान थे नगर निगम के बड़ा बाबू, अपने ही चैंबर में फंदे से लटक कर दे दी जान

MADHUBANI : बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है, जहां नगर निगम कार्यालय के बड़ा बाबू का शव उनके ही चैंबर में मिलने से हड़कंप मच गया। बड़ा बाबू अकील अहमद का शव पंखे से लटका हुआ पाया गया है।

बिहार : वेतन नहीं मिलने से परेशान थे नगर निगम के बड़ा बाबू, अपने ही चैंबर में फंदे से लटक कर दे दी जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI : बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है, जहां नगर निगम कार्यालय के बड़ा बाबू का शव उनके ही चैंबर में मिलने से हड़कंप मच गया। बड़ा बाबू अकील अहमद का शव पंखे से लटका हुआ पाया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले कई महिनों से वेतन नहीं मिलने के कारण वे काफी परेशान थे। घटना से आक्रोशित नगर निगम के कर्मियों ने जमकर हंगामा मचाया।


बताया जा रहा है कि हर रोज की तरह सोमवार को भी बड़ा बाबू अकील अहमद समय पर ऑफिस पहुंच गए थे। ऑफिस आते वक्त बड़ा बाबू काफी परेशान लग रहे थे, वे सीधे अपने चैंबर में चले गये। थोड़ी देर बाद जब ऑफिस स्टाफ चैंबर में पहुंचा तो उनका शव पंखे से लटका पाया। जिसके बाद नगर निगम के अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया।


घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नगर निगम के कर्मियों की मदद से बड़ा बाबू का शव नीचे उतारा। पुलिस ने जब शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो सभी कर्मी भड़क गए और मौके पर डीएम को बुलाने की मांग करने लगे। कर्मियों का कहना था कि जबतक डीएम घटनास्थल पर नहीं पहुंचते शव नहीं उठाने दिया जाएगा। सदर डीएसपी और एसडीएम के समझाने के बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं थे।


जानकारी के मुताबिक मधुबनी नगर निगम के बड़ा बाबू (हेड कलर्क) अकील अहमद पंडौल के निवासी थे। नगर निगम के कर्मियों की मानें तो उन्हे कई दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा था। बड़ा बाबू समेत कई कर्मियों का वेतन भी पिछले कई महीनों से बंद है। जिससे वे काफी परेशान थे और इसी हताशा में उन्होंने यह कदम उठा लिया।