ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार: Thar सवार मुखिया पति के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान

MADHUBANI: बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मधुबनी से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक मुखिया पति के ऊपर

बिहार: Thar सवार मुखिया पति के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मधुबनी से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक मुखिया पति के ऊपर जानलेवा हमला किया है हालांकि इस हमले में मुखिया पति की जान बाल-बाल बच गई।


जानकारी के मुताबिक, मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने मधेपुर प्रखंड के महापतिया पंचायत की मुखिया के पति चंद्र शेखर यादव उर्फ शेखर यादव के गाड़ी पर मधेपुर थाना क्षेत्र के तारडीहा कोसी बांध पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग में मुखिया पति बाल-बाल बच गए।


इस दौरान बदमाशों ने गाड़ी में रखे एक लाख रुपए और मुखिया पति के गले से सोने का चेन लूट कर फरार हो गए। घटना बुधवार की देर शाम की बताई जा रही है। मुखिया पति के आवेदन पर मधेपुर पुलिस ने दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव