ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार : पुलिस को देख तालाब में कूद गया तस्कर, पानी के बीच लगाता रहा गुहार, नेपाल से ला रहा था शराब

MADHUBANI : मधुबनी में शराब की तस्करी से जुड़ा एक रोचक मामला सामने आया है। घटना मधवापुर थाना क्षेत्र ब्रह्मपुरी गांव का है। यहां नेपाल से शराब लेकर आ रहा युवक पुलिस को देख जान बचान

बिहार : पुलिस को देख तालाब में कूद गया तस्कर, पानी के बीच लगाता रहा गुहार, नेपाल से ला रहा था शराब
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MADHUBANI : मधुबनी में शराब की तस्करी से जुड़ा एक रोचक मामला सामने आया है। घटना मधवापुर थाना क्षेत्र ब्रह्मपुरी गांव का है। यहां नेपाल से शराब लेकर आ रहा युवक पुलिस को देख जान बचाने के लिए तालाब में कूद गया। भारत-नेपाल की सीमा पर तैनात उत्पाद विभाग की टीम तालाब को चारों तरफ से घेर लिया। तस्कर हाथ जोड़कर पुलिस से उसे छोड़ देने की गुहार लगाता रहा। इस बीच लोगों की भारी भीड़ तालाब के पास जमा हो गई। उत्पाद विभाग की टीम उसे भरोसा दिलाया कि उसे कुछ नहीं होगा, तब जाकर युवक तालाब से बाहर निकला। तालाब से बाहर निकले ही उत्पाद विभाग के टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 


जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार को उत्पाद पुलिस की टीम ब्रह्मपुरी गांव पहुंची थी। इसी दौरान एक तस्कर बाइक पर शराब लादकर नेपाल से भारत मे प्रवेश कर रहा था। जैसे ही उसकी नजर पुलिस पर पड़ी, वह बाइक को छोड़कर तालाब में कूद गया। जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने तालाब को चारों तरफ से घेर लिया। तस्कर खुद को बचाने के लिए तालाब के बीच जाकर पुलिस को हाथ जोड़कर छोड़ने की विनती करने लगा। बाद में पुलिस ने तस्कर को किसी तरह तालाब से निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार तस्कर की पहचान साहरघाट थाना क्षेत्र के केरवा गांव निवासी रामसागर यादव का पुत्र शंभू कुमार के रूप में हुई है। तस्कर के पास से 50 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद किया गया। पूरे मामले पर सब इंस्पेक्टर बबलू कुमार ने बताया कि ब्रह्मपुरी के रास्ते नेपाल से शराब तस्करी की सूचना पर कार्रवाई की गई है। शराब और बाइक को जब्त करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया।


बताते चलें कि बिहार सरकार शराब को लेकर इन दिनों काफी सख्त हो गई है। सरकार की सख्ती के बाद पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम लगातार शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी कर रही है। अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए ड्रोन से लेकर हेलीकॉप्टर तक से मदद ली जा रही है।