ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश, लंबे समय से दे रहा था चकमा; कई मामलों में थी तलाश

MADHUBANI: खबर मधुबनी से आ रही है, जहां पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। कुख्यात बदमाश के ऊपर कई थानों में मामले दर्ज हैं। जिले में हुई डकैती के कई कांडों में प

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश, लंबे समय से दे रहा था चकमा; कई मामलों में थी तलाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: खबर मधुबनी से आ रही है, जहां पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। कुख्यात बदमाश के ऊपर कई थानों में मामले दर्ज हैं। जिले में हुई डकैती के कई कांडों में पुलिस उसे तलाश कर रही थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खोपा चौक से गिरफ्तार किया है।


दरअसल, पुलिस ने 50 हजार के इनामी अपराधी इंदल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले पर मधुबनी एसपी सुशील कुमार ने बताया कि बीते 28 अक्टूबर की रात लौकही थाना क्षेत्र निवासी अशोक अग्रवाल के घर अपराधियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने करीब 25 से 30 किलो चांदी और 50 हजार कैश लूटकर फरार हो गए थे।


लौकही थाना में अशोक अग्रवाल ने केस दर्ज कराया था। जिसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम एक्शन में आई और इनामी इंदल पासवान को धर दबोचा। कुख्यात इंदल पासवान मधुबनी, सुपौल, दरभंगा जिलों में डकैती की घटना को अंजाम देता था। जिले के करीब करीब सभी थानों में इंदल के खिलाफ मामले दर्ज हैं।