ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: पांडेय जी के होटल पर चलता था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने 6 लोगों को दबोचा

MADHUBANI: मधुबनी के एनएच-57 के किनारे लाइन होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चलता था। यही नहीं नशा खिलाकर लोगों को लूटा जाता था। एक ट्रक ड्राइवर की हत्या के बाद जांच में जुटी पुलिस को इ

 बिहार: पांडेय जी के होटल पर चलता था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने 6 लोगों को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी के एनएच-57 के किनारे लाइन होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चलता था। यही नहीं नशा खिलाकर लोगों को लूटा जाता था। एक ट्रक ड्राइवर की हत्या के बाद जांच में जुटी पुलिस को इस बात का पता चला। पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए लाइन होटल में छापेमारी की और हत्या में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। लाइन होटल के मालिक की पहचान सुनील पांडेय के रूप में हुई है। जो कॉलगर्ल के जरिए लाइन होटल में अनैतिक कार्य करवाता था। 


मधुबनी के राजे टोल प्लाजा से सकरी पुरानी बाजार के बीच चल रहे कुल 5 लाइन होटल रातों रात बंद हो गए जहां कॉलगर्ल के माध्यम से अनैतिक कार्य हो रहे थे। यही नहीं नशाखुरानी गिरोह भी यही से चलाया जा रहा था। यह मामला तब सामने आया जब दरभंगा के एक ट्रक ड्राइवर की हत्या कर दी गयी। पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तब लाइन होटल के संबंध में कई अहम जानकारियां पुलिस को मिली। 


जिसके बाद बाबा लाइन होटल में छापेमारी कर पुलिस ने ड्राइवर की हत्या मामले में छह लोगों के धड़ दबोचा। बाबा ढाबा के मालिक का नाम सुनील पांडेय है जो गया के चाकंद का रहने वाला है। नक्सली कमांडर सुनील पांडेय ने मुजफ्फरपुर, गया, औरंगाबाद समेत कई जिलों में अपराध की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने उसके छह सहयोगियों को ढाबा से गिरफ्तार किया है। सुनील पांडेय दो साल से यह धंधा कर रहा है वह लाइन होटल का मालिक है।  


बाबा ढाबा के मालिक सुनील पांडेय के लाइन होटल से गिरफ्तार छह लोगों के नाम विवेक, मनीष पांडेय, ऋषि, गुड्डू तिवारी और सोनू तिवारी है। ये सभी गया और भोजपुर के रहने वाले है। इनके पास से 49 हजार रुपये कैश, 8 मोबाइल, एक बाइक और तीन पैकेट नशीला पदार्थ भी जब्त किया गया है। सिमरी थानाध्यक्ष हरिकिशोर यादव ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी दी की एनएच-57 के किनारे सुनील पांडेय का पांच लाइन होटल है जहां से राहगीरों और वाहन चालकों को निशाना बनाया जाता था। खाना या पेय पदार्थ में नशीला पाउडर मिलाकर लूटपाट की जाती थी। यही नहीं ढाबा में सुनील पांडेय कॉलगर्ल भी उपलब्ध कराया था।  


टैग्स