ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: घर से बुलाकर युवक की हत्या, प्रेम प्रसंग में गोली मारने की आशंका

MADHUBANI: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना मधुबनी से सामने आई है, जहां अपराधियों ने घर से बुल

बिहार: घर से बुलाकर युवक की हत्या, प्रेम प्रसंग में गोली मारने की आशंका
Mukesh Srivastava
1 मिनट

MADHUBANI: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना मधुबनी से सामने आई है, जहां अपराधियों ने घर से बुलाकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।


दरअसल, इस घटना को घोघरडीहा थाना क्षेत्र के किसनीपट्टी गांव में रविवार की देर रात अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।


दबी जुबान ग्रामीणों का कहना है कि प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। उधर, इश घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव