ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: बाजार से घर लौट रहे युवक की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने बैक टू बैक दाग दी पांच गोलियां; ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

MADHUBANI: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश लगातार लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला मधुबनी से सामने आया है, जहां बदमाशों ने बाजार से घर लौट रहे युवक को घेरकर उसे गो

बिहार: बाजार से घर लौट रहे युवक की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने बैक टू बैक दाग दी पांच गोलियां; ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश लगातार लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला मधुबनी से सामने आया है, जहां बदमाशों ने बाजार से घर लौट रहे युवक को घेरकर उसे गोली मार दी। पांच गोलियां लगने के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई।


मृतक की पहचान अंधरामठ थाना क्षेत्र के जरौली निवासी अमृत यादव के 21 वर्षीय बेटे रौशन कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात रौशन बरूआर चौक से घर वापस लौट रहा था, तभी बीच रास्ते में बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।


फायरिंग के दौरान रौशन को पांच गोलियां लगी, जिसके बाद वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। मृतक के परिजनों ने बताया कि लंबे समय से चले आ रहे विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। परिजनों ने गांव के ही लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। 


परिजनों ने बताया है कि पिछले एक साल से गांव के ही लोगों के साथ मृतक के पिता का जमीनी विवाद चल रहा था। पिछले साल ही रौशन की शादी हुई थी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।