ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Big Breaking: मधुबनी में भूमि विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया की मां समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

MADHUBANI: इस वक्त की बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है, जहां भूमि विवाद को लेकर मुखिया की मां समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं मारपीट की घटना में पांच लोग गंभीर

Big Breaking: मधुबनी में भूमि विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया की मां समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: इस वक्त की बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है, जहां भूमि विवाद को लेकर मुखिया की मां समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं मारपीट की घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना लौकहा थाना क्षेत्र के सहोरवा गांव की है।

मृतकों की पहचान माधोपुर पंचायत के मुखिया की मां, नवल यादव और प्रभास यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नवल यादव और प्रभास यादव के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। शनिवार की दोपहर इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए हैं। इसी बीच एक पक्ष के द्वारा फायरिंग शुरू कर दी गई, जिसमें गोली लगने से मुखिया की मां, नवल यादव और प्रभास यादव की मौत हो गई है।

पांच घायलों में से चार की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। मौके पर कई थानों की पुलिस टीम पहुंची है और गांव में कैंप कर रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों से 7 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल हो गया है।