ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

ADJ से बदसलूकी मामले में पुलिस मेंस एसोसिएशन ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, 25 नवंबर से सामूहिक हड़ताल पर जाने का किया ऐलान

MADHUBANI: झंझारपुर में ADJ से बदसलूकी मामले में बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन ने एसपी को 7 सूत्री ज्ञापन सौंपा है। पुलिस एसोसिएशन ने 25 नवंबर से सामूहिक हड़ताल पर जाने का ऐलान कि

ADJ से बदसलूकी मामले में पुलिस मेंस एसोसिएशन ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, 25 नवंबर से सामूहिक हड़ताल पर जाने का किया ऐलान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: झंझारपुर में ADJ से बदसलूकी मामले में बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन ने एसपी को 7 सूत्री ज्ञापन सौंपा है। पुलिस एसोसिएशन ने 25 नवंबर से सामूहिक हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। घोघरडीहा थाना एसएचओ और एएसआई पर एडीजे के साथ मारपीट और बदसलुकी का आरोप लगा था। 


गौरतलब है कि बीते दिनों बिहार के मधुबनी जिले में थानेदार और दरोगा जज के चेंबर में घुस गये थे। दोनों ने पिस्टल की नोंक पर जज के साथ मारपीट की थी। शोर-शराबा सुनकर कोर्ट के वकील जज साहब के चेंबर की ओर दौड़े तो उनकी जान बची थी। वकीलों ने थानेदार औऱ दारोगा को कोर्ट में ही बंधक बना लिया था। बता दें की झंझारपुर थाने में थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण और एसआई अभिमन्यू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया था।  


बता दें कि वर्दीधारियों की गुंडई के शिकार बने ये वही जज हैं जिन्होंने मधुबनी के एसपी सत्यप्रकाश को कानून की जानकारी न होने की कड़ी टिप्पणी करते हुए उन्हें ट्रेनिंग के लिए भेजने का आदेश दिया था।