ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

15 छात्रों को शराब पार्टी करते पुलिस ने पकड़ा, बर्थडे पर शराब पीकर कर रहे थे हंगामा

MADHUBANI: BIRTHDAY PARTY के नाम पर मधुबनी में शराब पार्टी हो रही है। झंझारपुर थाना क्षेत्र के अररिया संग्राम पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने हॉस्टल में बर्थडे पार्टी के नाम

15 छात्रों को शराब पार्टी करते पुलिस ने पकड़ा, बर्थडे पर शराब पीकर कर रहे थे हंगामा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: BIRTHDAY PARTY  के नाम पर मधुबनी में शराब पार्टी हो रही है। झंझारपुर थाना क्षेत्र के अररिया संग्राम पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने हॉस्टल में बर्थडे पार्टी के नाम पर शराब पार्टी का आयोजन किया था। तभी इस बात की भनक पुलिस को लग गयी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और 15 छात्रों को धर दबोचा।


सभी छात्र नशे में धुत थे और डीजे पर डांस कर रहे थे। इस दौरान शराब के नशे में सभी छात्र जमकर हंगामा मचा रहे थे। शराब के नशे में धुत छात्र मिथिला हाट में घुस गये और वहां के कर्मचारियों और चौकीदार के साथ बदसलूकी करने लगे। जब कर्मचारियों ने विरोध किया तो मारपीट तक उतारू हो गये। यही नहीं सरकारी संपत्ति को भी इन शराबी छात्रों ने नुकसान पहुंचाया। 


सूचना मिलने के बाद जब उत्पाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इन छात्रों को ऐसा करने से रोकने की कोशिश की तो छात्र पुलिस के साथ भी बदसलूकी करने लगे। स्थिति बिगड़ता देख मौके पर डीएसपी आशीष आनंद पहुंच गये। उनके साथ कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। जिसके बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया।