ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

Madhubani News: हरिमोहन झा हत्याकांड का उद्भेदन, पुलिस मुखबिरी के चलते शराब के धंधेबाजों ने की थी हत्या

MADHUBANI: मधुबनी पुलिस ने हरिमोहन हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस की मुखबिरी के चक्कर में हरिमोहन की जान गयी। वो शराब माफियाओं की खबर पुलिस को बताया था जिसका नतीजा यह हुआ

Madhubani News: हरिमोहन झा हत्याकांड का उद्भेदन, पुलिस मुखबिरी के चलते शराब के धंधेबाजों ने की थी हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी पुलिस ने हरिमोहन हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस की मुखबिरी के चक्कर में हरिमोहन की जान गयी। वो शराब माफियाओं की खबर पुलिस को बताया था जिसका नतीजा यह हुआ कि जब इस बात की खबर शराब माफियाओं को हुई तो हरिमोहन की हत्या कर दी। 


घटना मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के धनौजा गांव की है। जहां बीते 21 अक्टूबर 2024 की रात में गोली मारकर हरिमोहन झा की हत्या की गयी थी।  इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी अर्जुन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बेनीपट्टी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निशिकांत भारती ने पत्रकारों को बताया कि हरिमोहन झा खेती-बाड़ी करते थे और छोटे-मोटे ठेकेदारी भी कर लेते थे साथ ही पुलिस को अपराधियों और शराब माफियाओं की जानकारी देते थे। यूं कहे की वो पुलिस मुकबिरी का काम भी करते थे। 


इसकी भनक जब शराब के धंधेबाजों को लगी तब 21 अक्टूबर को हत्या की योजना बनाई गयी। 21 अक्टूबर की रात में हरिमोहन झा को घर से बुलाकर दो गोली सीने में मारी गयी। वही पेट में भी एक गोली मारी गयी। जिससे उनकी मौत हो गयी। मामले की जांच में जुटी पुलिस को  इस दौरान पता चला कि अर्जुन यादव ने ही हरिमोहन झा को फोन करके घर से  बुझाया था। हरिमोहन झा की हत्या के बाद जो केस दर्ज हुआ उसमें 5 नामजद और 7 अज्ञात लोगों के शामिल होने की बात कही गयी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना पर सहारघाट थाना क्षेत्र से अर्जुन यादव को गिरफ्तार कर लिया।


वहीं पुलिस इस मामले में अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। जिस पिस्टल से हरिमोहन झा की हत्या की गई वह पिस्टल अब तक पुलिस को हाथ नहीं लगी है बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के धनौजा गांव में हरिमोहन झा की हत्या किए जाने के बाद क्षेत्र में क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आखिरकार पुलिस के लिए मुखबिरी का काम  करने वाले हरिमोहन झा की हत्या की साजिश में और कौन-कौन शामिल है इसकी जांच की जा रही है।