ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

BIHAR: नई नवेली दुल्हन के कमरे से लाखों के जेवरात और दस्तावेज की चोरी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

मधुबनी के जमैला गांव में अपराधियों ने देर रात घर में घुसकर करीब 5 लाख के जेवरात और दस्तावेज चोरी कर लिए। पीड़ित परिवार को घर में बंद कर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस की देर से कार्रवाई पर ग्रामीणों में आक्रोश।

Bihar
अपराधियों में पुलिस का डर खत्म
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के जमैला गांव स्थित वार्ड संख्या 11 में सोमवार की देर रात अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। गृह स्वामी को घर में बंद कर बाहर से दरवाजा लगा कर इस भीषण चोरी की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया और बड़े ही आराम से फरार हो गये। पीड़ित मोo सलीम अंसारी ने बताया कि रात में हम लोग खाना खाकर सोए हुए थे कि तभी अचानक 12 और एक बजे के बीच अपराधियों ने आंगन में प्रवेश किया।


 अपराधियों ने घर के दरवाजे को लगा दिया। घर में नई दुल्हन आई हुई थी। शादी के बाद का सारा सामान उसी कमरे में था। नई दुल्हन अपने मायके गई हुई थी। दुल्हन के कमरे में लगे ताले को चोरों ने तोड़ दिया और घर में रखे सोने की कान की बाली, अंगूठी, चांदी का पायल, चांदी की दो हसली तकरीबन 5 लाख रुपए के जेवरात की चोरी कर ली। गोदरेज तोड़ कर सारा सामान इधर-उधर फेंक दिया। दूसरे कमरे से दो बक्सा लेकर चले गए। 


बक्सा में जमीन के कागजात के साथ-साथ कई जरूरी डॉक्यूमेंट भी थे जिसे लेकर चोर चला गया है। गृह स्वामी मोo सलीम अंसारी ने बताया कि चोरी की घटना के बाद पुलिस को फोन किया गया तो बताया कि आवेदन भेजिए तब हम कार्रवाई करेंगे और घटनास्थल पर पहुंचेंगे। उसके बाद भी कई बार फोन करने के बाद भी पुलिस रात में नहीं पहुंची। सुबह आठ बजे पंचायत प्रतिनिधियों ने जब फोन किया तब डायल 112 की गाड़ी वहां पहुंची और घटना का जायजा लेकर पुलिस की टीम चली गयी।


 बता दें कि इससे पहले 24 जुलाई को सहुरिया डकैती कांड हुआ था जिसका खुलासा आज तक नहीं हो पाया है..एक मामले का उद्भेदन अभी तक पुलिस कर भी नहीं पाई थी कि दूसरी भीषण चोरी की घटना हो गयी। एक के बाद डकैती और चोरी की घटना से इलाके के लोग दहशत में हैं। पुलिस के इलाके में गश्ती बढ़ाने और इन दोनों कांडों के उद्भेदन किये जाने की मांग कर रहे हैं। 


मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट