ब्रेकिंग
Bihar Politics: 'ये गुंजन... ये चंदन...' अनंत सिंह पर मीसा भारती का भोजपुरी तंज, बोलीं- वो कहां जाएंगे, नहीं जाएंगे ...कुछ मालूम नहीं!✦Bihar News : 51 पन्नों की डायरी में किन अधिकारियों के नाम? EOU की रेड में मिले कागजात...लपेटे में आयेंगे पैसा लेने वाले अफसर✦Bihar News: बिहार में अफसरों से परेशान विधायक! फोन तक नहीं उठाते अधिकारी, स्पीकर ने बैठक में सुनाई खरी-खरी✦Bihar News: 125 बीघा जमीन, 73.5 लाख कैश और 38 बैंक खाते! बिहार के माफिया भगत यादव के ठिकानों पर EOU का बड़ा एक्शन✦Bihar News: बिहार के 13 जिलों से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! शुरू हुई सीधी बस सेवा, 1615 रुपये से किराया, जानें रूट और टिकट बुकिंग का तरीका✦Bihar Politics: 'ये गुंजन... ये चंदन...' अनंत सिंह पर मीसा भारती का भोजपुरी तंज, बोलीं- वो कहां जाएंगे, नहीं जाएंगे ...कुछ मालूम नहीं!✦Bihar News : 51 पन्नों की डायरी में किन अधिकारियों के नाम? EOU की रेड में मिले कागजात...लपेटे में आयेंगे पैसा लेने वाले अफसर✦Bihar News: बिहार में अफसरों से परेशान विधायक! फोन तक नहीं उठाते अधिकारी, स्पीकर ने बैठक में सुनाई खरी-खरी✦Bihar News: 125 बीघा जमीन, 73.5 लाख कैश और 38 बैंक खाते! बिहार के माफिया भगत यादव के ठिकानों पर EOU का बड़ा एक्शन✦Bihar News: बिहार के 13 जिलों से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! शुरू हुई सीधी बस सेवा, 1615 रुपये से किराया, जानें रूट और टिकट बुकिंग का तरीका

Madhubani Crime News: एंबुलेंस से आए चोरों जमकर मचाया उत्पात, ATM काट कर ले उड़े लाखों रुपए; थाने में सोती रह गई सुशासन की पुलिस

MADHUBANI: मधुबनी में शातिर चोरों ने जमकर उत्पात मचाया है। चोरों ने देर रात शहर के अतिव्यस्तम इलाके कोतवाली चौक पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को अपना निशाना बनाया। चोरों ने गैस

Madhubani Crime News: एंबुलेंस से आए चोरों जमकर मचाया उत्पात, ATM काट कर ले उड़े लाखों रुपए; थाने में सोती रह गई सुशासन की पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में शातिर चोरों ने जमकर उत्पात मचाया है। चोरों ने देर रात शहर के अतिव्यस्तम इलाके कोतवाली चौक पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को अपना निशाना बनाया। चोरों ने गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन को काट दिया और उसमें रखे लाखों रुपए चुराकर फरार हो गए।


दरअसल, यह घटना नगर थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक की है। बताया जा रहा है कि पांच की संख्या में अपराधी एंबुलेंस पर सवार होकर आइसीआइसीआइ बैंक के एटीएम पहुंचे और एटीएम तोड़कर लाखों रुपए लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पाते ही नगर थाना इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की।


मौके पर सदर डीएसपी राजीव कुमार भी पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। बीच शहर में हुए इस वारदात के बाद इलाके के लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। 

रिपोर्ट- कुमार गौरव