ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

सिक्किम से अगवा नाबालिग छात्र मधेपुरा से बरामद, 3 अपहर्ता भी गिरफ्तार

MADHEPURA: सिक्किम के गंगटोक से अगवा एक नाबालिग छात्र को मधेपुरा पुलिस ने चौसा थाना क्षेत्र के लौआ लगान गांव से बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने तीन अपहर्ताओं को भी गिरफ्तार किया ह

सिक्किम से अगवा नाबालिग छात्र मधेपुरा से बरामद, 3 अपहर्ता भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHEPURA: सिक्किम के गंगटोक से अगवा एक नाबालिग छात्र को मधेपुरा पुलिस ने चौसा थाना क्षेत्र के लौआ लगान गांव से बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने तीन अपहर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। मधेपुरा पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। 


बता दें कि 20 अगस्त को सिक्किम के गंगटोक स्थित सीनियर एकेडमिक स्कूल से एक नाबालिग छात्र का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले का तार बिहार के मधेपुरा जिले से जुड़ा था। इस बात की जानकारी मिलते ही गंगटोक के एसपी ने मधेपुरा एसपी राजेश कुमार से मदद मांगी। जिसके बाद मधेपुरा एसपी राजेश कुमार के आदेश पर गठित स्पेशल टीम ने अगवा छात्र को मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत लौआ लगान गांव से सकुशल बरामद किया साथ ही मौके से 3 अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया।


मिली जानकारी के अनुसार मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत लौआ लगान गांव का रहने वाला मुख्य अपहरणकर्ता मिथलेश राय ने गंगटोक के एक छात्र का अपहरण कर अपने गांव भेज दिया था और अगवा छात्र के परिजनों से फिरौती की मांग करने लगा। इसी दौरान गंगटोक एसपी ने टेक्निकल सेल की मदद से मधेपुरा के चौसा का लोकेशन मधेपुरा एसपी को शेयर किया। जिसके बाद हरकत में आई मधेपुरा पुलिस ने अगवा छात्र को बरामद किया और मौके से तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया। 


चौसा के लौआ लगान गांव में अगवा बच्चे को छिपाकर रखा गया था और लगातार टॉर्चर किया जा रहा था। छात्र के परिजनों से फिरौती की डिमांड की जा रही थी। छात्र के बरामद होने के बाद कोसी रेंज डीआईजी शिवदीप लांडे और गंगटोक एसपी को इसकी सूचना दी गयी। इस मामले को लेकर गंगटोक एसपी ने पूरी टीम को पुरस्कृत करने की बात कही है। इस बात की जानकारी पुलिस मुख्यालय को भी दी गयी है। मधेपुरा एसपी ने बताया कि चौसा का रहने वाला मिथलेश राय सिक्किम के गैंगटॉक में प्राइवेट नौकरी करता था और वहीं से अपहरण जैसे संगीन वारदात को अंजाम दिया था।

सिक्किम से अगवा नाबालिग छात्र मधेपुरा से बरामद, 3 अपहर्ता भी गिरफ्तार

अगवा छात्र

सिक्किम से अगवा नाबालिग छात्र मधेपुरा से बरामद, 3 अपहर्ता भी गिरफ्तार

गिरफ्तार अपहरणकर्ता

सिक्किम से अगवा नाबालिग छात्र मधेपुरा से बरामद, 3 अपहर्ता भी गिरफ्तार


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता