ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

रिटायर्ड सूबेदार से कैश छीनकर भाग रहे बदमाश को लोगों ने पकड़ा, दूसरा फरार

MADHEPURA: मधेपुरा में सेना के रिटायर सूबेदार से कैश छीनकर भाग रहे बदमाश को लोगों ने पकड़ा और उसकी जमकर धुनाई कर दी। पिटाई के बाद लूटेरे को पुलिस के हवाले किया गया।

रिटायर्ड सूबेदार से कैश छीनकर भाग रहे बदमाश को लोगों ने पकड़ा, दूसरा फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा में सेना के रिटायर सूबेदार से कैश छीनकर भाग रहे बदमाश को लोगों ने पकड़ा और उसकी जमकर धुनाई कर दी। पिटाई के बाद लूटेरे को पुलिस के हवाले किया गया। 


जानकारी के अनुसार घैलाढ़ प्रखंड के महुआ वार्ड-09 निवासी सूबेदार राघवेन्द्र प्रताप यादव बुधवार को दोपहर करीब एक बजे जिला मुख्यालय स्थित कैनरा बैंक और सेंट्रल बैंक से 1 लाख 80 हजार रुपए निकालकर अपने घर जा रहे थे। शहर के डाक बंगला मोड़ पर पश्चिमी बायपास रोड में बस पर चढ़ने के दौरान बदमाशों ने उसके झोला में ब्लेड मारकर रुपए निकाल लिया। 


बस से उतरने का बाद जब उन्होंने झोले को ऊपर करके देखा तो सारे रुपए गायब थे। लेकिन तब तक बस खुल चुकी थी। सूबेदार ने घटना की जानकारी चौक पर मौजूद कुछ युवकों को दी। युवकों ने बस का पीछा करके नया बस स्टैंड के पास बस को रुकवाया। बस के रुकते ही एक बदमाश भागने में सफल रहा। 


वहीं दूसरे को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने जमकर उसकी धुनाई कर दी और उसके जेब से 50 हजार रुपए बरामद किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया और थाने लेकर पहुंची जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इसके दूसरे साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता