ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पुरानी दुश्मनी को लेकर मधेपुरा में फिर गरजी बंदूक, 50 साल के शख्स को मारी गोली

MADHEPURA: आपसी रंजिश में एक 50 साल के व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार दी है। आनन-फानन में उन्हें मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है। परिजन आरोपियो

पुरानी दुश्मनी को लेकर मधेपुरा में फिर गरजी बंदूक, 50 साल के शख्स को मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: आपसी रंजिश में एक 50 साल के व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार दी है। आनन-फानन में उन्हें मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


घटना मधेपुरा के कुमारखंड थाना क्षेत्र के हरिबोला वार्ड 7 की है जहां 50 वर्षीय श्रवण यादव को गांव के ही दीपनारायण यादव एवं उनके पुत्र रंधीर कुमार, मिथिलेश कुमार ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल का इलाज के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के परिजनों ने बताया कि 26 जून 2022 को घायल के भाई अभिनंदन यादव के पुत्र सुनील को रौता पुल के नजदीक इन्हीं लोगों द्वारा सात गोलियां मारी गयी थी और ईलाज के दौरान सुनील बच तो गया लेकिन बिल्कुल अपंग हो गया है। 


उसी मामले में दर्ज केस को हटा कर दीपनारायण यादव एवं उनके पुत्रों द्वारा श्रवण यादव पर केस मैनेज करने का दवाब बनाया जा रहा था। लेकिन जब श्रवण यादव ने इनकार कर दिया तो आज उनलोगों ने श्रवण यादव पर गोलियां चला दी। इधर आनन फानन में जख्मी को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहाँ उनका ईलाज चल रहा है। घायल श्रवण यादव को लगी गोली निकाल ली गई है लेकिन चिकित्सक उनकी हालत नाजुक बता रहे हैं। घटना के बाबत मधेपुरा एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता