ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मधेपुरा में माहौल बिगाड़ने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने भड़काऊ गाना पोस्ट करने पर सिंगर को पटना से दबोचा

MADHEPURA: मधेपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूट्यूब पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले सिंगर को गिरफ्तार किया है। बीते 26 जुलाई को यूट्यूब के माध्यम से एक गाना "मियां

मधेपुरा में माहौल बिगाड़ने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने भड़काऊ गाना पोस्ट करने पर सिंगर को पटना से दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूट्यूब पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले सिंगर को गिरफ्तार किया है। बीते 26 जुलाई को यूट्यूब के माध्यम से एक गाना "मियां जी मर्डर करो" काफी तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें कई आपत्तिजनक पंक्तियां भी थीं। गाने में कुछ ऐसे बोल भी थे जिससे सांप्रदायिक सौहार्द भी बिगड़ने की संभावना जताई जा रही थी। मामले में पुलिस ने आपत्तिजनक गाना गाने वाले सिंगर को गिरफ्तार किया है।


मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद टीम गठित कर जांच की गई तो पता चला कि कुमारखंड थाना अंतर्गत यदुआपट्टी, वार्ड नंबर 6 का रहने वाला अब्दुल वाहिद उर्फ अब्दुल अकेला गाना गाकर उसे यूट्यूब चैनल पर अपलोड करता है। इसी के द्वारा इस आपत्तिजनक गाने को गाकर यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। जानकारी मिली की वह दिल्ली में रहकर स्वयं गाना गाकर गाने की रिकॉर्डिंग करता है तथा उसे यूट्यूब पर अपलोड करता है।


एसपी ने बताया कि टीम इस यूट्यूबर की खोज में दिल्ली पहुंची तो वह पटना रवाना हो गया था। जिसके बाद टीम दिल्ली से पीछा करते हुए पटना पहुंची और आरोपी सिंगर अब्दुल वाहिद उर्फ अब्दुल अकेला को राजेंद्र नगर स्टेशन के पास से धर दबोचा। एसपी ने बताया कि मधेपुरा पुलिस के द्वारा सोशल साइट की लगातार निगरानी की जा रही है और किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वीडियो पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता