ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल, पीड़िता का आरोप- पति को छुड़ाने के एवज में एक लाख रुपये मांग रही पुलिस

MADHEPURA: पुलिस के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने आज सिंहेश्वर बाजार के पास मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान घंटो यातायात बाधित रहने से वाहनों की लंबी कतारे

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल, पीड़िता का आरोप- पति को छुड़ाने के एवज में एक लाख रुपये मांग रही पुलिस
Santosh Singh
3 मिनट

MADHEPURA: पुलिस के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने आज सिंहेश्वर बाजार के पास मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान घंटो यातायात बाधित रहने से वाहनों की लंबी कतारे लग गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया और यातायात को बहाल कराया। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति को झूठे मामले में फंसाया गया है और उसे छुड़ाने के एवज में पुलिस एक लाख रुपये की मांग रही है। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए आक्रोशित लोगों ने पूरे मामले की जांच करने और गिरफ्तार लक्ष्मण यादव को रिहा करने की मांग की है।  


पुलिस की कार्यशैली पर सवाल, पीड़िता का आरोप- पति को छुड़ाने के एवज में एक लाख रुपये मांग रही पुलिस

क्या है पूरा मामला 

भूमि विवाद को लेकर कुछ दिन पहले बबिता देवी के साथ दिलीप यादव और रमेश ने मारपीट की थी। जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर दिलीप यादव को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया। दिलीप यादव के जेल जाने के बाद उनके पिता जगदीश यादव की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक जगदीश यादव  कैंसर और टीबी रोग से ग्रसित थे। पिता जगदीश यादव की मौत के बाद रमेश यादव ने हत्या का मामला दर्ज करा दिया।


पुलिस की कार्यशैली पर सवाल, पीड़िता का आरोप- पति को छुड़ाने के एवज में एक लाख रुपये मांग रही पुलिस


मृतक जगदीश यादव के बेटे रमेश यादव ने अपने पिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप बबिता देवी के पति लक्ष्मण यादव के अलावे पीटू दास और दोमी यादव पर लगाया। जिसके बाद बबिता देवी के पति लक्ष्मण यादव को गिरफ्तार कर लिया गया वही अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पीड़िता बबिता देवी ने थाने के आईओ पर ही गंभीर आरोप लगाये। बबिता देवी ने कहा कि उसके पति को झूठे केस में फंसाया गया है और इस संबंध में बात की गई तब उसके पति लक्ष्मण यादव को छुड़ाने के एवज में पुलिस एक लाख रुपये की मांग कर रही है। पुलिस द्वारा पैसे की मांग किए जाने के बाद बबिता देवी के समर्थन में उतरे लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया।   

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल, पीड़िता का आरोप- पति को छुड़ाने के एवज में एक लाख रुपये मांग रही पुलिस


रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

sahanwaj

FirstBihar संवाददाता