ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

पुलिस के हत्थे चढ़ा बिहार का शातिर शराब माफिया, लंबे दिनों से दे रहा था चकमा

MADHEPURA: मधेपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जिले के सबसे बड़े शराब माफिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को लंबे समय से विवेक सिंह की तलाश थी। पुलिस ने इससे पहले शराब म

पुलिस के हत्थे चढ़ा बिहार का शातिर शराब माफिया, लंबे दिनों से दे रहा था चकमा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जिले के सबसे बड़े शराब माफिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को लंबे समय से विवेक सिंह की तलाश थी। पुलिस ने इससे पहले शराब माफिया के गुप्त अड्डे में छिपाकर रखे गए शराब की खेप को बरामद किया था।


पुलिस ने विवेक सिंह की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा रखा था लेकिन शातिर विवेक सिंह हर बार पुलिस को चकमा देकर भाग निकलता था लेकिन आखिरकार वांछित शराब माफिया पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। पूरे मामले पर मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि मधेपुरा एसपी द्वारा शराब के कांडों में वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध लगातार समीक्षा कर गिरफ्तारी के लिए दिशा-निर्देश दिया जा रहा है तथा वांछित शराब माफियाओं के विरुद्ध लगातार गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। 


गणतंत्र दिवस को लेकर शराब माफिया के विरूद्ध विशेष छापेमारी का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर मुरलीगंज पुलिस ने मुसहरनिया, वार्ड 6 निवासी शराब, आर्म्स एवं अन्य कई कांडों के वांछित शराब माफिया विवेक सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। एएसपी ने बताया कि शराब माफिया विवेक सिंह की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी। विवेक सिंह की गिरफ्तारी से जिले के अन्य शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता