ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

मौलवी ने निकाह का वादा कर किया यौन शोषण, तीन बार किया दुष्कर्म कर वीडियो बनाया

MADHEPURA : मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर थाना इलाके मैं एक मौलवी पर यौन शोषण का आरोप लगा है। मामला झिटकिया गांव का है जहां पीड़िता ने स्थानीय मस्जिद के एक के मौलवी पर यौन उत्पीड़न का

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

MADHEPURA : मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर थाना इलाके मैं एक मौलवी पर यौन शोषण का आरोप लगा है। मामला झिटकिया गांव का है जहां पीड़िता ने स्थानीय मस्जिद के एक के मौलवी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि निकाह का झांसा देकर उसके साथ मौलवी ने तीन-तीन बार दुष्कर्म किया। 


पीड़िता की तरफ से महिला थाने में जो शिकायत दर्ज कराई गई है उसके मुताबिक सिंहेश्वर थाना इलाके की एक मस्जिद के मौलवी ने पीड़िता के साथ पहली बार 4 दिसंबर को उसके घर पर दुष्कर्म किया। फिर 30 दिसंबर को दूसरी बात दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान मौलवी ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया और जुबान खोलने पर उसे वायरल कर देने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि 24 मई को लॉकडाउन के बीच उसके साथ मस्जिद में फिर से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता के पिता ने जब मुखिया पति से इसकी शिकायत की तो उसे भगा दिया गया। जिसके बाद आखिरकार पीड़िता ने रविवार की शाम महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला थानाध्यक्ष प्रमिला कुमारी ने बताया है कि वह इस मामले की जांच कर रही है और आगे कार्रवाई की जाएगी। 


जिस मौलवी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है वह स्थानीय मस्जिद में नमाज पढ़ाता है। पीड़िता का कहना है कि उसने निकाह का झांसा देकर पहली बार यौन संबंध स्थापित किया और उसके बाद जबरन दुष्कर्म करता रहा।

टैग्स