ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

मधेपुरा में वार्ड सचिव की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

MADHEPURA: मधेपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। अपराधियों ने दिनदहाड़े वार्ड सचिव को गोलियों से छलनी कर दिया। वार्ड सदस्य की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना सदर थाना क्षेत्र क

मधेपुरा में वार्ड सचिव की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। अपराधियों ने दिनदहाड़े वार्ड सचिव को गोलियों से छलनी कर दिया। वार्ड सदस्य की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना सदर थाना क्षेत्र के गढ़िया चौक की है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के बालम गढ़िया पंचायत के वार्ड 4 निवासी धीरेंद्र यादव के 24 वर्षीय पुत्र अमीर यादव के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार अमीर गढ़िया चौक पर साइकिल ठीक कराने गए थे। इसी दौरान एक अपाचे बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और उनसे रिंच की मांग की। जब तक अमीर रिंच देता इसी दौरान अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई। 


फायरिंग में आमिर को तीन गोली लगी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल वार्ड सचिव को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सदर थानाध्यक्ष ने मामले की छानबीन शुरू की। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता