ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मधेपुरा में नाबालिग से गैंगरेप, सहेली के साथ खेत में घास काटने गयी थी पीड़िता

MADHEPURA: मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत झिटकिया में गैंगरेप का मामला सामने आया है। जहां 9 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना हुई है। घटना के बाद सभी आरोप

मधेपुरा में नाबालिग से गैंगरेप, सहेली के साथ खेत में घास काटने गयी थी पीड़िता
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत झिटकिया में गैंगरेप का मामला सामने आया है। जहां 9 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना हुई है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 


परिजनों का आरोप है कि उनकी बच्ची अपनी एक सहेली के साथ घास काटने के लिए बगल के खेत गयी हुई थी। इसी दौरान झिटकिया निवासी भुट्टो यादव का भांजा सोनू यादव अपने एक अन्य सहयोगी के साथ उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। परिजनों ने बताया कि पीड़ित के साथ के साथ मौजूद एक अन्य बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद स्थानीय लोगों को जमा होते देख दोनों आरोपी वहाँ से भाग निकले। 


बच्ची के परिजनों ने घटना की सूचना महिला थाना को दी। जिसके बाद महिला थाने की पुलिस ने बच्ची को अपने अभिरक्षा में लेते हुए मेडिकल जांच के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेजा। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव के नेतृत्व में महिला थाना और सिंहेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। एसडीपीओ ने दावा किया कि आरोपियों की गिरफ्तार जल्द की जाएगी। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। वही परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता