ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

मधेपुरा में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 9 लोग बुरी तरह घायल

MADHEPURA: मधेपुरा के मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रजनी पंचायत के वार्ड 2 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्ष के 9 लोग बुरी तरह से घाय

मधेपुरा में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 9 लोग बुरी तरह घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA:  मधेपुरा के मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रजनी पंचायत के वार्ड 2 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्ष के 9 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घटना के संबंध में बताया गया कि जमीन बंटवारा को लेकर अपने ही परिवार के लोगों के बीच मारपीट हुई है। 


जिसमें दोनों पक्ष से करीब 9 लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। एक पक्ष के पीड़ित अजय साह ने बताया कि जमीन बंटवारा को लेकर लंबे समय से दो परिवारों के बीच झंझट चल रहा था। इसी में धान की बीज बुवाई करने जा रहे एक पक्ष को जब कल रोका गया तो उन लोगों ने धमकी दिया कि जान से मार देंगे। 


वही आज लक्ष्मण साह और उनके 4 पुत्र मेरे घर पर आकर मेरे पिताजी भाई और मां के साथ मारपीट करने लगे अपने बचाव में हम लोगों के द्वारा भी लाठी चलाई गई जिसमें उन लोगों को भी हल्की चोट आई है। वही संबंध में मुरलीगंज थाना अध्यक्ष राज किशोर मंडल ने बताया कि अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होने के उपरांत मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता