ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

मधेपुरा में अपराधियों ने एक शख्स को मार गोली, लूटपाट के दौरान बड़ी वारदात को दिया अंजाम

MADHEPURA : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. इस वक्त एक बड़ी खबर मधेपुरा जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने

मधेपुरा में अपराधियों ने एक शख्स को मार गोली, लूटपाट के दौरान बड़ी वारदात को दिया अंजाम
First Bihar
2 मिनट

MADHEPURA : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. इस वक्त एक बड़ी खबर मधेपुरा जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक शख्स को गोली मार दी है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना इलाके की है, जहां सरौनी गांव के पास अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है. बताया जा रहा है कि लूटपाट की घटना के दौरान इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपराधी तीन की संख्या में थे, जिन्होंने अपने चेहरे को ढक कर रखा था. हथियार लेकर वे आये और एक युवक से बाइक छीनने लगे. जब युवक ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से भाग निकले. 


गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, उसे इलाक़ के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जख्मी युवक की पहचान अखिलेश मंडल के रूप में की गई है. मधेपुरा पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

टैग्स