ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मधेपुरा के TOP-10 लिस्ट में शामिल कुख्यात अपराधी अमित राय गिरफ्तार, इंडो-नेपाल सीमा से STF ने दबोचा

MADHEPURA: मधेपुरा जिला के टॉप-10 की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी अमित राय को एसटीएफ ने इंडो-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अपराधी अमित कुमार राय पुरैनी थाना क्षेत्

मधेपुरा के TOP-10 लिस्ट में शामिल कुख्यात अपराधी अमित राय गिरफ्तार, इंडो-नेपाल सीमा से STF ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा जिला के टॉप-10 की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी अमित राय को एसटीएफ ने इंडो-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अपराधी अमित कुमार राय पुरैनी थाना क्षेत्र के गणेशपुर वार्ड-10 का रहने वाला है। हत्या, लूट, डकैती, अवैध हथियार रखने संबंधित लगभग 2 दर्जन मामलों में वह फरार चल रहा था। 


उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि कुख्यात अपराधी अमित कुमार राय मधेपुरा के अलावे पूर्णिया एवं कटिहार जिला में भी लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। इसके भय से उदाकिशनगंज अनुमंडल के साथ-साथ सीमावर्ती जिला क्षेत्र के लोगों में डर बना रहा था। इसकी तलाश मधेपुरा पुलिस एवं एसटीएफ को काफी दिनों से थी। 4 दिसंबर को एसटीएफ की टीम द्वारा कुख्यात अपराधी अमित कुमार राय को नेपाल सीमा के समीप से गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया। 


एसडीपीओ ने बताया कि एसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुरैनी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, एसआई अर्जुन ओझा एवं सशस्त्र बल के सहयोग से मुजफ्फरपुर से एसटीएफ की टीम से अपने कब्जे में लेकर 5 दिसंबर को सुबह 7:15 बजे पुरैनी थाना लाया गया। पूछताछ करने पर अरार ओपी क्षेत्र में हाल में ही फाइनेंस कर्मी से घटित लूट की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया वह अपने सहयोगी बभनगामा निवासी राजेश कुमार उर्फ ललटू एवं तुलसीबाड़ी निवासी प्रभाकर कुमार और दो-तीन युवक के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। 


गिरफ्तार अपराधी अमित कुमार राय की निशानदेही पर पुरैनी थाना क्षेत्र के गणेशपुर वार्ड-10 स्थित उनके घर के बेडरूम में पूर्व से छुपा कर रखे गए एक कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस तथा ईंट से छुपा कर रखे गए अल्युमिनियम पेपर में कुल 4.02 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता