ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

हाई स्कूल के प्रिंसिपल को मारी ताबड़तोड़ 10 गोली, मौके पर मौत

MADHEPURA : बड़ी खबर बिहार के मधेपुरा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर हाई स्कूल के प्रिंसिपल की हत्या कर दी है. मर्डर की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पह

हाई स्कूल के प्रिंसिपल को मारी ताबड़तोड़ 10 गोली, मौके पर मौत
Anamika
2 मिनट

MADHEPURA : बड़ी खबर बिहार के मधेपुरा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर हाई स्कूल के प्रिंसिपल की हत्या कर दी है. मर्डर की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई  है. मृतक की पहचान जिरवा मधेली गांव निवासी राम कुमार यादव (50) के रूप में की गयी.

घटना शंकरपुर थाना क्षेत्र के मोरकाटी कटान के पास की है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि जिरवा मधेली निवासी सह उत्क्रमित हाई स्कूल गाढ़ारामपुर के प्रधानाध्यापक राम कुमार यादव सोमवार की रात शंकरपुर बाजार से बाइक से अपने गांव जा रहे थे. तभी मोरकाटी कटान के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. 

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए. गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि राम कुमार यादव को कई गोलियां लगी है.स्थानीय लोगों के अनुसार पांच बाइक पर सवार आठ- दस बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. राम कुमार को दस गोलियां लगी हैं. घटना पौने नौ बजे रात की है.  मृतक राम कुमार यादव जिरवा मधेली पंचायत की पंसस पूनम कुमारी के पति थे.मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.