ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षण

कोसी का TOP 10 अपराधी दारा गिरफ्तार, कई कांडों में था वांछित

MADHEPURA: कोसी क्षेत्र के टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल कुख्यात संजीव पासवान उर्फ दारा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मधेपुरा के अलावे पूर्णिया, अररिया, सहरसा में कई कां

कोसी का TOP 10 अपराधी दारा गिरफ्तार, कई कांडों में था वांछित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: कोसी क्षेत्र के टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल कुख्यात संजीव पासवान उर्फ दारा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मधेपुरा के अलावे पूर्णिया, अररिया, सहरसा में कई कांडों में दारा वांछित था। मधेपुरा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने इस बात की जानकारी दी है। 


उन्होंने बताया कि दुर्दान्त अपराधी संजीव पासवान उर्फ दारा काफी दिनों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उदाकिशुनगंज के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। संजीव पासवान उर्फ दारा की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। तभी पुलिस को यह सूचना मिली कि दारा ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के पीरनगर में छिपा हुआ है। पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र अन्तर्गत पीरनगर पंचायत भवन के पास से दारा को धर दबोचा।


एसपी ने बताया कि संजीव पासवान उर्फ दारा अन्तरजिला दुर्दान्त अपराधी है। मधेपुरा के अलावे पूर्णिया,अररिया,सहरसा जिले में उसने कई घटनाओं को अंजाम दिया था। इन जिलों के कई थानों के कांडों में भी वो वांछित था। इसका एक लम्बा अपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दारा कुख्यात जनेश्वर यादव के साथ काम कर रहा था। एसपी ने दावा किया है कि जल्द ही जनेश्वर यादव भी सलाखों के पीछे होगा। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता