ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...

खेत में काम कर रहे लोगों पर हमला, 5 लोग घायल

MADHEPURA: मधेपुरा के कुमारखंड अंतर्गत श्रीनगर थाना के घरदौल में रविवार को भूमि विवाद को लेकर हुए हमले में 5 लोग घायल हो गये हैं। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ जमकर मा

खेत में काम कर रहे लोगों पर हमला, 5 लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा के कुमारखंड अंतर्गत श्रीनगर थाना के घरदौल में रविवार को भूमि विवाद को लेकर हुए हमले में 5 लोग घायल हो गये हैं। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ जमकर मारपीट भी की। जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का इलाज जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। 


घायलों को तीर से हमला किया गया है। शरीर में लगे तीर के डॉक्टरों ने बाहर निकाला। फिलहाल अब सभी खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। हालांकि घायलों के परिजन गोली चलने की भी बात कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। 


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दो बीघा विवादित जमीन पर एक पक्ष के द्वारा मक्के की फसल की रोपाई करने के दौरान दूसरे पक्ष के मो. मोईन, मो. मिकाईल, मो. राशिद सहित सैकड़ों लोग हथियार से लैस होकर आ धमके औऱ मक्के की रोपाई कर रहे लोगों पर अचानक हमला बोल दिया। उन लोगों पर अंधाधुंध तीर चलाना शुरु कर दिया। 


तीरंबाजी की इस घटना में 5 लोग घायल हो गए हैं। परिजनों ने आनन-फानन में घायलों को कुमारखंड सीएचसी में भर्ती कराया। जहां घायल तीन लोगों की गंभीर स्थिती को देखते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज मधेपुरा रेफर किया गया। मधेपुरा में डॉक्टरों की टीम ने घायलों के शरीर में धँसे तीर को बाहर निकाला। 


जानकारी के अनुसार कुमारखंड अंतर्गत श्रीनगर थाना के घरदौल, मंगलवारा निवासी मो. रिजवान के 22 वर्षीय पुत्र मो. शमशाद के गाल में तीर लगी थी वहीं मो.जुबेर के 32 वर्षीय पुत्र मो.आजाद के दाहिने पैर में तीर लगी थी जबकि मो. रिजवान के 22 वर्षीय पुत्र मो. मुमताज के सीने में तीर लगी थी। डॉक्टरों की टीम ने तीर को शरीर से बाहर निकाला अब सभी खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही कुमारखंड थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता