ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

होमगार्ड के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MADHEPURA: खबर मधेपुरा की है, जहां सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में पुलिस ने लालपुर सरोपट्टी वार्ड-3 स्थित घर से शंकरपुर थाना के होमगार्ड जवान को भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब के स

होमगार्ड के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

MADHEPURA: खबर मधेपुरा की है, जहां सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में पुलिस ने लालपुर सरोपट्टी वार्ड-3 स्थित घर से शंकरपुर थाना के होमगार्ड जवान को भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब के साथ धर दबोचा है। ये देखकर पुलिस भी हैरान रह गई कि गिरफ्तार होमगार्ड के घर में भूसा के ढेर से 78 पीस 375 एमएल का 29.250 लीटर कोस्मोस फिफ्टी विदेशी शराब रखा हुआ था। फिलहाल पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है।



मामले को लेकर सिंहेश्वर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि शराब की बोतलें कार्टन और गैलन में रखे हुए थे। होमगार्ड जवान भुवनेश्वरी यादव बताये जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक़ सिंहेश्वर पुलिस को बताया गया कि लालपुर सरोपट्टी पंचायत के वार्ड-3 के एक घर में भारी मात्रा में शराब छुपाकर रखा हुआ है। थानाध्यक्ष अरूण कुमार ने एएसआई राकेश कुमार को इसकी सूचना दी। 



सूचना मिलते ही घर की तलाशी ली गई, जिस दौरान भूसाघर से भूसे की ढेर से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। शराब का खुलासा होते हीं होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर सिंहेश्वर थाना लाया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

टैग्स