ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीबिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्री

गोल्डेन कार्ड बनवाने के लिए लाइन में लगने को कहा तो शराब के नशे में धुत्त शख्स को यह नागवार गुजरा, कार्ड बनाने वाले कर्मचारी पर ही तान दिया कट्टा

MADHEPURA: बिहार में आए दिन लोगों द्वारा बात-बात पर हथियार निकालने का मामला सामने आता रहा है। ताजा मामला मधेपुरा के घैलाढ़ प्रखंड का है जहां परमानंदपुर ओपी क्षेत्

गोल्डेन कार्ड बनवाने के लिए लाइन में लगने को कहा तो शराब के नशे में धुत्त शख्स को यह नागवार गुजरा, कार्ड बनाने वाले कर्मचारी पर ही तान दिया कट्टा
Santosh Singh
2 मिनट

MADHEPURA: बिहार में आए दिन लोगों द्वारा बात-बात पर हथियार निकालने का मामला सामने आता रहा है। ताजा मामला मधेपुरा के घैलाढ़ प्रखंड का है जहां परमानंदपुर ओपी क्षेत्र के बलुआहा में एक शख्स ने हाथ में कट्टा लेकर जमकर हंगामा मचाया। दरअसल आयुष्मान भारत योजना का गोल्डेन कार्ड बनाने वाले केंद्र संचालक ने इस शख्स को लाइन से आने को कहा जो उसे नागवार गुजरा। इस शख्स ने ना आव देखा ना ताव कमर से कट्टा निकाला और कर्मचारी के ऊपर तान दिया। कतार में लगे लोगों ने जब शख्स को ऐसा करने से मना किया तो कर्मचारी से हाथापाई कर मौके से फरार हो गया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो खूब वायरल है।     


गोल्डेन कार्ड सेंटर के कर्मचारी ने बताया कि कार्ड बनाने का काम चल रहा था। लोग अपनी कतार में लगकर बारी-बारी से अपना काम करवा रहे थे तभी नशे में धुत्त इंदल शर्मा परिवार के साथ कार्ड बनाने सेंटर पर पहुंचा। जब उससे लाइन में लगने की बात कही गयी तो वह हत्थे से उखड़ गया। उसे समझाने की कोशिश की गयी कि जो पहले आए है उनका कार्ड पहले बनाया जाएगा आप बाद मे आए है इसलिए कतार में लग जाइए।



इतना सुनते ही इंदल शर्मा ने कमर से कट्टा निकाला और कर्मचारी पर तान दिया। इस दौरान उसने जान से मारने की भी धमकी दे डाली। जब वार्ड सदस्य के पति नंद किशोर शर्मा और अन्य ग्रामीणों ने बीच-बचाव की कोशिश की तब वह मारपीट पर उतारू हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। 




रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

sahanwaj

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें