ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

BIHAR CRIME : घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव का माहौल

MADHEPURA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब

BIHAR CRIME : घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MADHEPURA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधेपुरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, मधेपुरा में बेखौफ अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जिले में 55 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान रघुनी यादव के रूप में हुई है। जिनकी अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम गया है। 


वहीं, इस घटना को लेकर यह जानकारी दी जा रही है कि बुजुर्ग रघुनी यादव अपने दरवाजे के मचान पर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। अब मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। यह मामला  भर्राही थाना क्षेत्र के यादव नगर वार्ड संख्या 6 का बताया जा रहा है। 


इसके साथ ही  मृतक रघुनी यादव के परिजनों ने बताया कि रोजाना की तरह रघुनी यादव खाना खाकर अपने दरवाजे के मचान पर सोने चले गए। तभीआज्ञात अपराधियों ने रघुनी यादव की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या की घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है। 


इधर, यह हत्या किन कारणों से हुई है। इसकी पड़ताल की जा रही है.लेकिन अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है। वहीं परिजन और स्थानीय लोगों की मानें तो घटना की जानकारी अहले सुबह हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया। अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में सही तौर पर कुछ भी बताया जा सकता है।