ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

मधेपुरा मे भीषण चोरी, बेखौफ अपराधियों ने एक ज्वेलरी शॉप का शटर काटा, 35 लाख से अधिक का आभूषण चुराया

MADHEPURA: मधेपुरा के सिहेश्वर में भीषण चोरी की घटना हुई है। बीती रात अपराधियों ने कुमार ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया। पहले दुकान का शटर काटा फिर दुकान नें रखे करीब 35 ला

मधेपुरा मे भीषण चोरी, बेखौफ अपराधियों ने एक ज्वेलरी शॉप का शटर काटा, 35 लाख से अधिक का आभूषण चुराया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा के सिहेश्वर में भीषण चोरी की घटना हुई है। बीती रात अपराधियों ने कुमार ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया। पहले दुकान का शटर काटा फिर दुकान नें रखे करीब 35 लाख के आभूषण की चोरी कर ली। इस भीषण चोरी की घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और मुख्य सड़क को जाम कर दिया। 


पुलिस की कार्यशैली को लेकर लोग आक्रोशित थे। उनका कहना था कि घटना की सूचना दिये जाने के बावजूद पुलिस दो घंटे बाद पहुंची मौके पर पहुंची थी। जबकि घटनास्थल से सिंहेश्वर थाने की दूरी महज 500 मीटर से भी कम है। गुस्साएं लोगों ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की।


घटना मधेपुरा के सिंहेश्वर मुख्य बाजार की है जहां देर रात अज्ञात अपराधियों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। अगले दिन मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों की नजर दुकान पर गयी। शटर टूटा देख लोगों को यह समझने में वक्त नहीं लगा कि चोरी की घटना हुई है। लोगों ने तुरंत इस बात की सूचना कुमार ज्वेलर्स के मालिक को दी। 


वहीं चोरी की इस बड़ी घटना की जानकारी सिंहेश्वर में जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की घटनास्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने यहां आने में करीब दो घंटे लगा दिये। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटनास्थल से सिंहेश्वर थाने की दूरी आधा किलोमीटर से भी कम है लेकिन पुलिस समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंची। इसी बात से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और हंगामा मचाने लगे। लोगों ने इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।  


घटना की सूचना मिलते ही राजद विधायक चंद्रहास चौपाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराये जाने की मांग की। वहीं सिंहेश्वर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। चोरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। डॉग स्क्वार्यड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस का दावा है कि जो भी इस मामले में संलिप्त होंगे उनकी गिरफ्तारी जल्द होगी। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें