ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

बाइक सवार अपराधियों ने दो युवकों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर

MADHEPURA : मधेपुरा जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आपसी रंजिश में बेख़ौफ़ अपराधियों ने सरेआम दो युवकों को गोली मार दी है. गोली लगने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत ह

बाइक सवार अपराधियों ने दो युवकों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर
First Bihar
2 मिनट

MADHEPURA : मधेपुरा जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आपसी रंजिश में बेख़ौफ़ अपराधियों ने सरेआम दो युवकों को गोली मार दी है. गोली लगने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है वहीं दूसरे की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घटना चौसा थाना क्षेत्र के लौआलगान खोपडिया टोला की बताई जा रही है. 


मृतक की पहचान लौआलगान पूर्वी पंचायत के खोपडिया टोला निवासी सचित सिंह के 25 वर्षीय बेटे सुमन कुमार उर्फ टुनटुन के रूप में की गई है वहीं जख्मी युवक की पहचान जयलाल सिंह के बेटा निरंजन सिंह के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि दोनों कहीं जा रहे थे तभी बाइक सवार तीन अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. 


गोली लगने की वजह से टुनटुन की मौत हो चुकी थी लेकिन निरंजन की सांसें चल रही थी. आनन-फानन में ग्रामीणों ने निरंजन को पीएचसी में भर्ती कराया जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई है. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

टैग्स