ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

बिहार में तांडव मचा रहे बदमाश, पूर्व प्रमुख की गोली मारकर ले ली जान, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका

MADHEPURA: बिहार की सरकार अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने का लाख दावा कर ले लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। बेखौफ हो चुके अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। त

बिहार में तांडव मचा रहे बदमाश, पूर्व प्रमुख की गोली मारकर ले ली जान, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: बिहार की सरकार अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने का लाख दावा कर ले लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। बेखौफ हो चुके अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला मधेपुरा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक पूर्व प्रमुख की गोली मारकर हत्या कर दी है। पूर्व प्रमुख अपने बालू डिपो पर बैठे हुए थे, तभी बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग कर उनकी जान ले ली। घटना बिहारीगंज के बभनगामा की है।


अपराधियों की गोली के शिकार हुए बिहारीगंज प्रखंड के पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार यादव तुलसिया पंचायत के वार्ड संख्या एक के रहने वाले थे। शनिवार की सुबह कृष्ण कुमार यादव रोज की तरह बभनगामा स्थित अपने बालू डिपो पर बैठे हुए थे और वहां के कर्चारियों से बातचीत कर रहे थे, तभी बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की इस घटना में पूर्व प्रमुख को चार गोलियां लगी, जिसके बाद वे खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। गोली की आवाज सुनकार आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तबतक अपराधी फरार हो चुके थे।


आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रमुख को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूर्व प्रमुख की मौत की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए और सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। ग्रामीणों ने चुनावी रंजिश में वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई है।