ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार पुलिस को खुली चुनौती दे रहे बदमाश, लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली

MADHEPURA: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला मधेपुरा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने लूटपाट के दौरान ई-रिक्शा चालक को दिनदहाड़े

बिहार पुलिस को खुली चुनौती दे रहे बदमाश, लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला मधेपुरा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने लूटपाट के दौरान ई-रिक्शा चालक को दिनदहाड़े गोली मारकर घायल कर दिया। घटना मुरलीगंज प्रखंड के वृंदावन गंगापुर नहर पुल के पास की है।


अपराधियों की गोली के शिकार हुए ई-रिक्शा चालक की पहचान कोल्हायपट्टी निवासी राजकुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजकुमार यादव हर दिन एक बेडशीट बेंचने वाले को रिजर्व में लेकर विभिन्न इलाकों में जाता था। गुरुवार को भी वह बेडशीट वाले व्यापारी को लेकर जा रहा था। इसी दौरान वृंदावन गंगापुर नहर पुल के पास बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की।


लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने राजकुमार यादव को गोली मार दिया और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ई-रिक्शा चालक को इलाज के लिए मुरलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता