ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

बिहार: पत्नी से मिलने ससुराल जा रहा था युवक, बीच रास्ते में बदमाशों ने गोली मारकर ले ली जान

MADHEPURA: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना मधेपुरा से सामने आई है, जहां बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी ह

बिहार: पत्नी से मिलने ससुराल जा रहा था युवक, बीच रास्ते में बदमाशों ने गोली मारकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना मधेपुरा से सामने आई है, जहां बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।मृतक शख्स अपने ससुराल जा रहा था इसी दौरान बदमाशों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना पुरैनी थाना क्षेत्र के सपरदह की है।


मृतक की पहचान पुरैनी प्रखंड के सपरदह गांव निवासी मो याकूब के 45 वर्षीय बेटे मो. मनौवर आलम के रूप मे हुई है। बताया जा रहा है कि मनौवर आलम शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल चंदा जाने के लिए घर से निकला था। इसी बीच तेरासी गांव में पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसपर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से मनौवर आलम की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई, जिसके बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। 


वही घटनास्थल पर पहुंची पुरैनी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक को पांच गोलियां लगी हैं। घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का दावा किया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। उधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता